जगाधरी: दामला कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे खाद्य पूर्ति मंत्री राजेश नागर, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
शनिवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आज दामला के कृषि विज्ञान केंद्र के अंदर हरियाणा के खाद्य पूर्ति मंत्री राजेश नागर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री के द्वारा रिमोट कंट्रोल से वाराणसी से किसानों के खाते में जारी की गई सम्मान राशि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके मिलने से किसानों को काफी लाभ हुआ है।