धौलपुर: गुलाब बाग चौराहे पर यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, वाहनों के चालान और ज़ब्ती की कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा धौलपुर शहर में रविवार सुबह से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात शाखा प्रभारी आशुतोष चारण ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 80 लोगों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की गई और 25 मोटरसाइकिलों को एमबी एक्ट की विभिन्न विभिन्न धाराओं में रविवार शाम तक वाहनो