झंडूता: बडगांव में युवक पर हुआ हमला, फिर हुआ लापता; तलाई थाना में मामला दर्ज
बडगांव निवासी लीला देवी ने थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाई है कि 9 जुलाई की रात उसके बेटे अमित कुमार को कोसरियां में छौंकी राम ने शराब पिलाकर गाली-गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अमित किसी तरह वहां से बच निकला, लेकिन अगली सुबह वह अपने कमरे से लापता पाया गया। मामले की शिकायत पर तलाई में मामला दर्ज किया गया है।