फारबिसगंज: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का किया गया पुतला दहन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के फारबिसगंज इकाई की ओर से शनिवार को फारबिसगंज महाविद्यालय से कॉलेज मंत्री प्रिंस कश्यप के नेतृत्व में छात्र आक्रोश मार्च निकाल कर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की गई।