चंदौली जनपद के चहनिया कस्बे में गुरुवार शाम अम्बरीष सिंह भोला के नेतृत्व में हिंदू नववर्ष जनजागरण अभियान चलाया गया। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर व दुकानों पर भगवा ध्वज और पंपलेट बांटे तथा लोगों से नववर्ष उत्साह से मनाने की अपील की। इस दौरान “भारत माता की जय” और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।