बुलंदशहर: गुलावठी में समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं और दिए आवश्यक दिशा निर्देश
समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने भूमि संबंधी मामलों में विशेष निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर दिनेश चंद्र, सीओ सिकंदराबाद और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।