बक्सर: इटाढ़ी रेलवे फाटक पर समतलीकरण के साथ रबर पैड लग रहा, वाहन चालकों के लिए सुरक्षित होगा रेल परिचालन
Buxar, Buxar | Dec 17, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन के पुर्वी फाटक इटाढ़ी गुमटी रेलवे फाटक पर समतलीकरण के साथ रबर पैड लगाया जा रहा है। बता दें कि रेलवे फाटक पर सड़क जर्जर होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। लेकिन अब वहां से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन के अनुसार अब इस हिस्से में परंपरागत निर्माण सामग्री की बजाय रबर पैड का लगाया जा रहा है।