लखीमपुर: रामेश्वरमपुरम में सदर विधायक के करीबी पर हमले के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन कारें सीज, मुख्य आरोपी फरार
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामेश्वरमपुरम में बीते 9 नवम्बर की रात गोलियों की आवाज़ से अफरा-तफरी मच गई थी। जब सदर विधायक योगेश वर्मा के करीबी शांतनु तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ था। अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार में तोड़फोड़ और फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।जहांपुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया है।