चूरू: कलेक्ट्रेट परिसर में मेडिकल और सेल्स प्रतिनिधियों ने नए श्रम कानूनों की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी की
Churu, Churu | Nov 24, 2025 राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव यूनियन के बैनर तले चूरू के प्रतिनिधियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में नए श्रम कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनियन से जुड़े कार्मिकों ने 21 नवंबर 2025 से लागू किए जा रहे नए श्रम कानूनों के विरोध में प्रतियां जलाकर रोष जताया और नारेबाजी की।