पीलीभीत: नजीरगंज श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव पजावा के रहने वाले हर नारायण पुत्र काशीराम बताया जा रहा है। कि किसी कार्य से गया था और घर लौटने के दौरान दुर्जनपुर कला के नजीरगंज गांव के शमशान घाट के पास में युवक का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने युवक का शव देख मामले की सूचना सुल्तानपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।