ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कनवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा और 419 ग्राम अफीम जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी ने जानकारी दी।