जयपुर के करधनी इलाके में एक दुकान के अंदर घुसकर नकाबपोश बदमाशों के लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दुकानदार से मारपीट कर चाकू से हमलाकर बंधक बनाना चाहा। प्लानिंग से आए बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के लिए भी फेंका था। शोर मचाने पर स्कूटी छोड़कर भागे दोनों बदमाशों को लोगों ने पकड़कर करधनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।