सिवानी: सिवानी के वार्ड नंबर 9 में एक घर से मोबाइल हुआ चोरी ,पुलिस ने प्रवीण नामक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया चोरी का मामला।
सिवानी के वार्ड नंबर 9 में एक घर से चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्रवीण नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है । थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर जाखड़ ने बताया कि वार्ड 9 निवासी सुरेश ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर से चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी हो गया ,जब उसने फोन किया तो प्रवीण ने फोन उठाया।