मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन स्टेट हाईवे 61 पर खारडी गांव के निकट मवेशी की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल, पाली रेफर
स्टेट हाईवे 61 खारडी के निकट मवेशी की चपेट में आने से लांबिया गांव निवासी भरत पुत्र भगा राम बावरी गंभीर घायल हो गया, राहगीरों की सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं 108 की मदद से घायल को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया गया ,जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने पाली रेफर किया।