कोडरमा: करमा अंबाकोला में फर्नीचर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹50 लाख का नुकसान
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा के अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह गोदाम करमा के रहने वाले जफीर अंसारी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3:00 बजे एक शॉर्ट हुई।