दाउदनगर नगरपालिका के 141वें स्थापना दिवस पर नगर परिषद परिसर में मंगलवार की अपराह्न 3:00 से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उद्घाटन दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, मुख्य पार्षद अंजली कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।