मुज़फ्फरनगर: रामपुर तिराहा कांड में पीएसी के दो सिपाही दोषी करार, 18 मार्च को होगा सजा के लिए फैसला
रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-7 के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने दोनों को दोषी ठहराया है।शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि मिलाप सिंह की पत्रावली में प्रकरण में सुनवाई पूरी हो चुकी है।पत्रावली में पीएसी के सिपाही मिलाप सिंह व वीरेंद्र प्रताप पर मुकदमा चल रहा था।जिन्हेंदोषी ठहराया गया है।