मुज़फ्फरनगर: नई मंडी के पीठ बाजार में स्थित एक परचून की दुकान पर खाद्य विभाग के द्वारा छापेमारी कर रसपीस के भरे सैंपल
नई मंडी के पीठ बाजार में पीठ बाजार में स्थित एक परचून की दुकान पर खाद्य विभाग के द्वारा छापेमारी कर रसपीस के सैंपल भरे गए। आपको बता दे की एक व्यक्ति के द्वारा शिकायत की थी कि लगातार परचून की दुकान पर एक्सपायर डेट के रसपीस बेचे जा रहे थे। जिस पर खाद्य विभाग को जैसे ही जानकारी लगी तो उनके द्वारा दुकान पर पहुंचकर सैंपल लेकर उन्हें लैब में भेज दिए गई।