बेलहर कला थाना क्षेत्र के दुर्गजोत रूधौली मार्ग के बीच धनसीरा महाविद्यालय के निकट साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गुरुवार दिन में 12:00 बजे मोटरसाइकिल पर सवार चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में भर्ती कराया गया और इलाज चल रहा है।