कटंगी: पुलिस ने बैटरी चोरी का पर्दाफाश किया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों में वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को कटंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।