तोशाम: गांव सांगवान के पास अवैध रूप से सड़क तोड़ने पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
Tosham, Bhiwani | Aug 31, 2025 गांव सागवान से दांग कला की तरफ जाने वाले रोड को अवैध रूप से काटने पर जिला परिषद द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ तोशाम थाना में शिकायत दर्ज दी गई है। वहीं जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि कोई इस तरह रोड के साथ साथ ड्रेन या पानी निकासी के संसाधनों को अवैध तरीके से काटता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।