मंदसौर: मंदसौर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त तीन सौ पुलिस कर्मियों ने मिलकर 47 स्थायी वारंटियों को पकड़ा, 122 बदमाशों की तलाशी।
मंदसौर पुलिस ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात को कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए स्थाई फरार इनामी बदमाशों की धरपकड़ की। जिले के सभी थानों के तीन सौ से अधिक पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मियों ने मिलकर जिले में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इसमें 47 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए गए। वही 122 गिरफ्तारी वारंटियों की भी धर पकड़ की गई।