हुज़ूर: बजरंग चौराहे पर नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से एक युवती की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Mar 7, 2024 छोटे भाई की तबीयत को देखने के लिए भोपाल आ रही युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती अपने छोटे भाई की तबीयत देखने के लिए रायसेन से भोपाल आ रही थी। तब बजरंग चौराहे पर नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई, वहीं युवती के पति प्रेमनारायण को लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|