बुलंदशहर: नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया
प्रेस वार्ता करते हुए एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि एसएससी बुलंदशहर के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। स्वाट टीम कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभी सूचना के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर ठगों गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी किए गए आभूषण एक स्कूटी घटना में प्रयुक्त एक वैगनर गाड़ी भी बरामद की है।