बुलंदशहर: ठंडी प्याऊ के पास अज्ञात वाहन ने 22 सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पुत्री की मौत, पिता गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
नोएडा के हल्द्वानी से खुशबू उम्र 23 वर्ष अपने पिता अय्यूब के साथ बाइक पर अपनी ननिहाल अलीगढ़ के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के ठंडी प्याऊ के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पुत्री खुशबू 23 वर्ष की मौत हो गई। जबकि पिता अय्यूब उम्र लगभग 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।