धरहरा प्रखंड के विभिन्न पैक्स में अध्यक्ष तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार के तड़के लगभग 11 बजे से दोपहर लगभग 3 बजे तक हुसैनपुर घटवारी पैक्स में अध्यक्ष पद हेतु आठ अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें अनिल यादव, ऋषिदेव राय, ललन राय, विनीत शिल्पी, सोनू कुमार, कन्हैया सिंह, धर्मेंद्र कुमार और कुसुमलता देवी शामिल हैं।