कोरांव में अधिवक्ताओं की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। वे न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लल्लन कुमार तिवारी पर हुए हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। तहसील कोरांव के अधिवक्ताओं ने सोमवार से ही कोर्ट का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।