जमालपुर: फेसबुक फोटो पर खूनी बवाल: अंतर्जातीय विवाह से नाराज़ ससुराल पक्ष ने घर पर धावा बोलकर तीन को पीटा
जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला केशोपुर में फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुरुवार की देर शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के पीछे अंतर्जातीय विवाह को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ललन कुमार साह के पु