सोनकच्छ: पीपलरावाँ में गहराया पेयजल संकट, कांग्रेस का प्रदर्शन, CMO बोले- जल्द मिलेगी पानी की समस्या से निजात
पीपलरावाँ नगर परिषद क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। वार्डों में 8–10 दिन में एक बार ही पानी मिल रहा है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ गया है। नगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष शाहिद मंसूरी के नेतृत्व में सोमवार दोपहर दो बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर नियमित जलापूर्ति की मांग की