आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे तीन सटोरियों को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस टीम ने पांच मोबाइल, सट्टे की डिटेल रखने वाला बुक और 30 हजार रुपए भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल गुप्ता, अयाज अली और हरीश कुमार के रूप में हुई है।