दरियागंज: दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम की टीम ने ठगी के मामले में एक आरोपी को वेस्ट बंगाल से किया गिरफ्तार
लुफ्थांसा एयरलाइंस का कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाले 1 आरोपी को दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम की पुलिस टीम ने वेस्ट बंगाल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 साल के गौरव देय के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला की यह अपने दोस्तों के साथ इस ठगी के काम में ज्यादा पैसे कमाने के लिए करता था। पुलिस टीम आगे की छानबीन कर रही है।