आईटीओ पर शुक्रवार सुबह स्कूल बस चालक ने एक स्कूटी चालक और ऑटो में टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई घटना के वक्त बस में 42 बच्चे मौजूद थे इसमें एक बच्चे को मामूली चोट आई है पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया है, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है