बीसलपुर: तहसील परिसर में उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भारत परिषद के कार्यकर्ताओं ने गाय तथा सांडों को पकड़वाने की उठाई मांग
तहसीलपरिसर में उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह को भारत परिषद के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देकर गांव में तथा गांव के मजरे में घूम रही गाय तथा खूंखार सांडों को पकड़वाने की मांग उठाई है । उन्होंने कहा है कि आवारा जानवर कई लोगों को घायल भी कर चुके हैं ।