बीसलपुर: गांव मीरपुर हीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने के दौरान झुलसी रसोइया की उपचार के दौरान मौत मुकदमा दर्ज ।
करेली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर बसंत के मजरा मीरपुर हीरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हर रोज की तरह सोमवार को विद्यालय की दोनों रसोइयां विद्यालय परिसर में बनी रसोई में मिड डे मील बना रही थीं। अचानक से रसोई में रखे सिलेंडर में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर दो महिलाएं झुलस गई जिसमें एक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई ।