बीसलपुर: कटना पुल पर तीन दो पहिया वाहनों में हुई भिड़ंत चार लोग घायल हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।
बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर स्थित काटना पुल पर देर रात्रि तीन दो पहिया वाहनों की भिड़ंत हो गई जिसमें तीनों दो पहिया वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा चारों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।