कोडरमा: कोडरमा के ख्रीस्त राजा चर्च में गूंजे भक्ति के स्वर, भव्य मिस्सा पूजा के साथ मनाया गया क्रिसमस
कैथलिक आश्रम ख्रीस्त राजा चर्च, लक्खीबागी कोडरमा में ख्रीस्त जयंती के अवसर पर रात्रि 11 बजे से भव्य मिसा पूजा का आयोजन किया गया। चर्च परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा। पल्ली पुरोहित फादर पातृक मिंज ने ईश्वर का पवित्र संदेश सुनाते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।