दातागंज: उसावां थाना क्षेत्र के हजारा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा से टकराई, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
गुरुवार शाम 5 बजे के लगभग उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ई रिक्शा से टकरा गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों को सीएचसी उसावां पर भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक विनवार थाना क्षेत्र के रहने वाले है। और अन्य उसावां नगर के घायल बताए जा रहे है।