सोहागपुर: नगर की चौपाटी में गौ सम्मान आह्वान अभियान चला, लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
नगर की चौपाटी में नंदी गौ सेवा संगठन द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को गौ संरक्षण व संवर्धन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के समर्थन में उपस्थित लोगों और पुलिसकर्मियों से हस्ताक्षर भी कराए गए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की सहभागिता से ही गौ सेवा का उद्देश्य सफल होगा।