नगर नौसा: नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम संजीव मुखिया के शाहपुर बलवा गांव स्थित घर पहुंची
मंगलवार की सुबह 10:00 नगरनौसा प्रखंड के शाहपुर बलवा गांव में संजीव मुखिया के घर पर आर्थिक अपराध की टीम पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है. बता दे की नीट पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना संजीव मुखिया अभी तक पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। संजीव मुखिया के माता-पिता से लगातार टीम पूछताछ कर रही है और कई दस्तावेजों को खगालने में जुटी है।