शहर में सपा ने कर्नल सोफिया कुरैशी के समर्थन में लगाया पोस्टर, अखिलेश यादव को सैल्यूट करते दिखाया गया
Sadar, Varanasi | May 15, 2025 ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के ऊपर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के दिए गए विवादित बयान के बाद वाराणसी में राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से एक पोस्ट शहर में चस्पा किया गया है। जिसमें सोफिया कुरैशी को हिंदुस्तान की बेटी पोस्टर बताया गया है।