देेेवरिया: देहरी गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों से कई लोग हुए घायल
Deoria, Deoria | Jul 12, 2025 खुखुंदू थाना क्षेत्र के देहरी गांव में शनिवार की सुबह 7:00 बजे खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए ।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । उनका उपचार चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने शनिवार की शाम को 5:00 बजे पुलिस को तहरीर दे दी है।