चितरंगी: ग्राम पंचायत कोल्डीहा में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
चितरंगी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोल्डीहा मे खम्हरिया से लेकर कोल्डीहा तक एवं करौंदिया से लेकर खम्हरिया तक के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा जी के मौजूदगी में किया गया। उक्त अवसर पर राज्य मंत्री एवं सांसद व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना जी मौजूद रही।