इटावा: जिला चिकित्सालय में पानी की किल्लत से जूझ रहे मरीज, सीएमएस ने कहा- करवाई जा रही वैकल्पिक व्यवस्था
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 इटावा जिला चिकित्सालय में मरीज को हो रही पानी की किल्लत के विषय पर बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एम एम आर्या ने कहा कि जिला चिकित्सालय में संचालित ट्यूबवेल की बोरिंग बैठ गई जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है इस विषय में नगर पालिका को सूचित कर दिया गया है और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 8 इंच की बोरिंग करवाई जा रही है जल्दी समस्या समाप्त होगी।