मुशहरी: फेस अटेंडेंस के खिलाफ कार्य बहिष्कार कर रहे नर्सों ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करते हुए किया प्रदर्शन
फेस अटेंडेंस के खिलाफ कार्य बहिष्कार का रही संविदा पर बहाल नर्सो ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी नर्सो ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।चिलचिलाती धूप में नारेबाजी करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे इससे पहले बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नर्सो ने संघ भवन में बैठक की