मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने विभिन्न गांवों में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 7 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा थाना पुलिस ने विभिन्न गांवों से लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सातवांसा,लुहर्रा,लिधौरा में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे 7 लोगों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है।