सिवनी: कचेहरी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराया, दो लोग घायल
Seoni, Seoni | Apr 1, 2026 सिवनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। बुधवार को बताया गया कि ट्रैक्टर तेज गति से गुजर रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।