सिरोही: होली का त्योहार और जेब खाली, फायरमैन और ड्राइवर कल से सामूहिक अवकाश पर, 4 माह से नहीं मिला वेतन
Sirohi, Sirohi | Feb 28, 2026 नगर परिषद सिरोही अग्निशमन सेवा केंद्र के फायरमैन और फायर वाहन चालक पिछले चार माह से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं। वेतन बकाया होने के चलते उन्होंने 1 मार्च से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। यह निर्णय होली के त्योहार से ठीक पहले लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों को अक्टूबर माह के बाद से अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।