बस्ती: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पॉक्सो मामले में कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को सुनाई सजा
Basti, Basti | Jan 16, 2026 बस्ती जनपद में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत पैरवी सेल व थाना परसरामपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में न्यायालय ने सख्त सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट न्यायालय ने अभियुक्त इकबाल को 10 वर्ष के कठोर कारावास व 31 हजार रुपये अर्थदंड व सहअभियुक्त प्यारी व सफीक को 3-3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।