बरेली: फरीदपुर क्षेत्र लोंगपुर में एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई ,मौत
थाना फरीदपुर के गांव लोंगपुर के रहने वाला 35 वर्षीय द्वारका प्रसाद के पिता ने बताया की 18 दिन पूर्व रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रहा था तभी गांव से कुछ दूरी पर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया या परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां कल देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।