मीनापुर: मदारीपुर कर्ण गांव की मुख्य सड़क बाढ़ के पानी से ध्वस्त, 5000 आबादी का आवागमन बाधित
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण गांव में बीते सोमवार की शाम बाढ़ की पानी के दवाब से संपर्क सड़क टूट गया। सड़क टूटने से करीब पांच हजार से अधिक लोगों के आवाजाही पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड के मधकौल गांव में बागमती नदी का तटबंध टूट गया था। पानी मीनापुर प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर गया है